Inner Banner

व्यावसायिक मार्गदर्शन विभाग

व्यावसायिक पुनर्वास एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा एक विकलांग व्यक्ति को आत्म-विश्वासी एवं आत्म-निर्भर बनने के लिए सशक्त किया जाता है | इसमें विकलांग व्यक्ति के मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन के साथ-साथ उस व्यक्ति और उसके माता-पिता / देख-रेख करने वालों को परामर्श एवं मार्गदर्शन देना भी शामिल है |

उपचार (उपलब्ध सेवाएँ)

मूल्यांकन

  1. बुद्धि का मूल्यांकन एवं परामर्श |
  2. मनोवैज्ञानिक विषयों का मूल्यांकन |
  3. व्यावसायिक मार्गदर्शन एवं परामर्श |

मार्गदर्शन

  1. विकलांग व्यक्ति, माता-पिता/देख-रेख करने वाले व्यक्ति को मार्गदर्शन |
  2. शैक्षणिक एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन |
  3. माता-पिता को परामर्श |
  4. स्वयं रोजगार के संबंध में मार्गदर्शन एवं सुविधाओं और रियायतों के बारे में जानकारी |

परामर्श

  1. व्यक्तिगत परामर्श |
  2. पीड़ा संबंधी मामलों के लिए परामर्श |