श्रवण एवं वाक् चिकित्सा विभाग
श्रवण विज्ञान एवं वाक् चिकित्सा विभाग गति विकलांगता
में उत्पन्न होने वाली वाक् एवं श्रवण समस्याओं या स्वतः
उत्पन्न होने वाली भाषा और सुनने की समस्याओं के
कारण क्षतिग्रस्त संप्रेषण कौशल से पीड़ित व्यक्तियों को
सेवाएँ प्रदान करता है | विभाग का उद्देश्य रोगी को
प्रमुखतः भाषाई संप्रेषण की प्राप्ति में सहायता करना है
और यदि कोई व्यक्ति इसमें असफल होता है तो वैकल्पिक
या अन्य प्रकार के माध्यम से संप्रेषण में मदद करना है |
विभागीय स्टाफ में एक प्राध्यापक, वाक् चिकित्सा शामिल
है और 2007 में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
द्वारा बधिरता के निवारण एवं नियंत्रण पर राष्ट्रीय
कार्यक्रम के अधीन लागू किए गए श्रवण भाषा वाक्
डिप्लोमा कार्यक्रम के लिए संविदात्मक आधार पर 1 श्रवण
विज्ञानी, 1 वाक् चिकित्सक और वाक् एवं श्रवण
तकनीशियन भर्ती किये गये है |
विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाएँ
मूल्यांकन
- बच्चों एवं वयस्कों में वाक् एवं भाषा विकारों का
मूल्यांकन एक मानक परीक्षण द्वारा किया जाता है |
- श्रवण मूल्यांकन में निम्नलिखित शामिल है
:
- व्यवहार निरीक्षण श्रवणमिति |
- दृश्य प्रतिक्रिया श्रवणमिति (वी.आर.ए.) |
- ओ.ए.ई. निरीक्षण |
- शुद्ध स्वर श्रवणमिति (पी.टी.ए.) |
- वाक् श्रवणमिति |
चिकित्सीय इलाज
- बच्चों के लिए वाक् एवं भाषा चिकित्सा |
- विभागीय स्टाफ में निम्नलिखित शामिल हैं :
- निगलने में कठिनाई हेतु चिकित्सा |
- उपयुक्त वृद्धि उपकरणों (श्रवण सहायकों) का चयन
|
- श्रवण प्रशिक्षण |
- माता-पिता को परामर्श देना |