प्रोस्थेटिक और ओर्थोटिक विभाग
यह संस्थान दक्षिण-पूर्व एशिया में प्रोस्थेटिक्स एवं ऑर्थोटिक्स के क्षेत्र में पूर्ण विकसित
प्रोस्थेटिक्स एवं ऑर्थोटिक्स कार्यशाला और प्रशिक्षण कार्यक्रम को शुरू करने वाला पहला
संस्थान है | प्रोस्थेटिक्स एवं ऑर्थोटिक्स में प्रारंभिक कार्यशाला, यूनिसेफ के संरक्षण में
और विदेशी विशेषज्ञों की सलाह एवं मार्गदर्शन में स्थापित हुई | इन विदेशी विशेषज्ञों ने
प्रथमत: स्थानीय रूप से उपलब्ध कुशल कारीगरों को प्रोस्थेटिक्स एवं ऑर्थोटिक्स
उपकरणों के निर्माण की कला में प्रशिक्षित किया |
पिछले दशक में (2000 से) उपकरणों के निर्माण और उनकी प्रशिक्षण तकनीक में काफी
बदलाव आया है | प्रोस्थेटिक्स एवं ऑर्थोटिक्स विभाग ने हमारे देश के रोगियों की
आधारभूत जरूरतों को ध्यान में रखकर इस बदलते रुझान के साथ हमेशा कदम मिलाकर
चलने का प्रयास किया है |
विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली महत्वपूर्ण सेवाओं में निम्नलिखित कार्यक्रम शामिल हैं :
I. सेवाएं :
नुस्खापर्ची के अनुसार विभिन्न श्रेणी के अस्थि विकलांगों के लिए सहायक सामग्री
एवं उपकरणोंका निर्माण;
जैसे -
- मधुमेह के रोगियों के लिए अनुकूल ओर्थोसिस की संरचना एवं निर्माण हेतु विभाग ने एक समर्पित समूह नियुक्त किया है |
- लोअर लिंब ओर्थोसिस
- लोअर लिंब प्रोस्थेसिस
- स्पाइनल ओर्थोसिस
- अपर लिंब ओर्थोसिस
- अपर लिंब प्रोस्थेसिस
- गतिशीलता उपकर
कृत्रिम अंग और ऑर्थोसेस का उत्पादन
कृत्रिम अंग और ऑर्थोसेस का फिटमेंट
II. मानव संसाधन विकास
विभाग, महाराष्ट्र आरोग्य विज्ञान विद्यापीठ, नाशिक से संबद्ध 4 ½ वर्ष की अवधि का पूर्णकालिक प्रोस्थेटिक्स एवं ऑर्थोटिक्स में स्नातक कार्यक्रम (बी पी ओ) एवं दो वर्ष की अवधि का स्नातकोत्तर (एम पी ओ) कार्यक्रम का संचालन करता है |
III. अनुसंधान एवं विकास:
विभाग में निम्नलिखित शोध परियोजनाएं संचालित की जाती हैं:
- स्पास्टिक डिप्लेजिक सेरेब्रल पाल्सी के रोगियों में टोन कम करने के लिए एंकल फुट ऑर्थोसिस।
- बच्चों में घुटने के जोड़ की कोणीय विकृति का ऑर्थोटिक प्रबंधन।
- पैर के अल्सर को रोकने और ठीक करने के लिए कस्टम मोल्डेड इनसोल और बेहोश पैर वाले मरीजों में पीक प्लांटार प्रैशर को कम करने के लिए ।
- ट्रांस्टिबियल स्क्वाटिंग प्रोस्थेसिस का विकास ।
- फुल प्लांटर फ्लेक्सन में किए गए रोटेशन प्लास्टी प्रोस्थेसिस और फुल प्लांटर फ्लेक्सन से 10 डिग्री कम में पैर के बीच तुलनात्मक विश्लेषण ।
FOOT ORTHOTICS LABORATORY