Inner Banner

व्यावसायिक चिकित्सा विभाग

व्यावसायिक चिकित्सा स्वतंत्रता बढ़ाने, विकलांगता को रोकने एवं स्वास्थ्य बनाए रखने हेतु उद्देश्यपूर्ण गतिविधियों का उपयोग है | ऐसे व्यक्ति जो शारीरिक चोट या बीमारी, मनोवैज्ञानिक विकार, विकास या सीखने की अक्षमता या बढ़ती उम्र से संबंधित प्रक्रिया से पीड़ित है, इससे लाभ ले सकते हैं |

व्यावसायिक चिकित्सा विभाग तकनीकी उपकरणों से सुसज्जित है | विभाग में उच्च शिक्षित और प्रेरणादायक स्टाफ सदस्य मौजूद हैं

  1. मूल्यांकन
    • विकास के चरणों से संबंधित सकल और सूक्ष्म चलन (मोटर) मूल्यांकन |
    • निष्पादन (परफ़ोर्मेंस) पर सेन्सरी इश्यूस् के प्रभाव का मूल्यांकन |
    • गति एवं दक्षता सहित हाथ के कार्य का मूल्यांकन |
    • दैनिक जीवन की प्रक्रियाओं (ए डी एल) और उन्नत (ए डी एल) की गतिविधियों में स्वतंत्रता का मूल्यांकन |
    • जैवयांत्रिक और श्रमदक्षता (एर्गोनॉमिक) मूल्यांकन |
    • सहन शक्ति और ताकत के लिए पेशियकंकाल (म्स्कुलोस्केलेटल) और ह्रदय श्वसन की स्थिति का मूल्यांकन |
    • अवधारणात्मक (परसेपच्युअल) मूल्यांकन |
    • ज्ञानात्मक (कॉगनीटीव) मूल्यांकन |
    • उपयुक्त व्हीलचेअर के निर्धारण का मूल्यांकन |
    • बैठने के विशेषीकृत उपकरणों और गतिशीलता (मोबिलिटी एड्स) के निर्धारण का मूल्यांकन |
    • काम पर लौटने के लिए शारीरिक क्षमता एवं क्रियात्मक क्षमता का मूल्यांकन |
    • घर, परिवहन प्रणाली और कार्यक्षेत्र को प्रभावित करने वाले वास्तुशिल्पीय बाधाओं का ऑडिट |
    • मौखिक मोटर (ओरल मोटर) कार्यों का मूल्यांकन |
    • विकलांगता मूल्यांकन एवं प्रमाणीकरण |

  2. विशेष मूल्यांकन
    • शारीरिक रूप से विकलांग ड्राईवर के ड्राईविंग प्रमाणीकरण का मूल्यांकन |
    • मानक मूल्यांकन बैटरीज का प्रयोग करते हुए पूर्वव्यावसायिक एवं लेखन क्षमता का मूल्यांकन |
    • रोजगार उपयुक्तता के लिए मूल्यांकन |
    • शारीरिक रूप से असक्षम, एस.एस.सी. और एच.एस.सी. के छात्रों को अतिरिक्त समय या/और राइटर हेतु प्रमाणपत्र |

  3. इस विभाग द्वारा प्रदान किए जाने वाले उपचार में निम्नलिखित शामिल हैं
    • तंत्रिका विकास (न्यूरो डेवलपमेंटल संबंधी चिकित्सा) |
    • संवेदना-गति (सेंसरी मोटर) प्ले |
    • हस्त कार्य प्रशिक्षण |
    • स्प्लिंटिंग एवं स्वयं सहायता उपकरणों का निर्माण और प्रशिक्षण |
    • दैनिक जीवन की गतिविधियों में प्रशिक्षण |
    • जैविक प्रतिक्रिया (बायोफीड बैक ) |
    • संवदेनात्मक पुर्नशिक्षा |
    • आसन संबंधी प्रशिक्षण और एर्गोनोमिक सलाह |
    • ताकत और सहनशक्ति प्रशिक्षण |
    • शल्योपचारक पूर्व और पश्चात चिकित्सा |
    • अवधारणात्मक और संज्ञानात्मक क्षति का उपचार |
    • व्हील चेअर निर्धारण प्रक्रिया एवं प्रशिक्षण |
    • कृत्रिम बाँह इस्तेमाल करने संबंधी प्रशिक्षण |
    • बैठने के लिए विशेष उपकरणों और गतिशीलता एड्स (मोबिलिटी एड्स) का निर्धारण और संशोधन |
    • ऊर्जा संरक्षण, काम के सरलीकरण और जोडों की सुरक्षा संबंधी सलाह |
    • शारीरिक क्षमता का मूल्यांकन, कार्य का मूल्यांकन और सतत अनुकरण (सीम्युलेशन) |
    • कार्यस्थल पर पुनः लौटने हेतु शारीरिक एवं कार्यात्मक क्षमता का मूल्यांकन |
    • विकलांग व्यक्ति को समुदाय में एकीकरण हेतु घर और कार्यस्थल के भीतर वास्तुशिल्पीय संशोधन सहित घर /कार्यस्थल सुसज्जित करना |
    संस्थान द्वारा दी जानेवाली दूरदराज़ सेवाओं (आऊटरीच सर्विसेस) में विभाग, चिकित्सा शिविरों में टीम सदस्यों के रूप में भाग लेता है |

  4. विभाग द्वारा प्रदान किए जाने वाले विशेष उपचार
    • उन्नत व्हीलचेयर कौशल प्रशिक्षण |
    • कलाई एवं हाथ को गतिमान बनाने के लिए उन्नत उपकरण |
    • आत्मसुझाव द्वारा गति को पुनः सीखना |

  5. विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली उन्नत तकनीकी सेवाएँ
    • सिलिपोस / सिलिकॉन सामग्री का उपयोग करते हुए घावों के निशानों (स्कार) का इलाज |
    • मायोइलैक्ट्रिक कृत्रिम अंग और मायो ट्रेनर प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण | पावर्ड व्हीलचेयर प्रशिक्षण |
    • कम तापमान थर्मोप्लास्टिक और नियोप्रीन सामग्री का उपयोग करते हुए हाथ स्प्लिंट का निर्माण |
    • व्हील चेयर जिम-व्हील चेयर पर आश्रित पीड़ितों के कंधे और हाथों की ताकत बढ़ाने के उपयोग के लिए |
    • आरमियों स्प्रिंग – बाँहों की मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए |

  6. अनुसंधान गतिविधियाँ
    • विभाग में अनुसंधान का आयोजन नियमित आधार पर किया जाता है | स्नातकोत्तर छात्रों के अनुसंधान शोध प्रबंध विभागीय संकाय द्वारा मार्गदर्शित किए जाते हैं एवं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पेपर प्रस्तुतीकरण एवं प्रकाशन किया जाता है |

  7. शैक्षणिक गतिविधियाँ
    • विभाग एम ओ टी एच (व्यावसायिक चिकित्सा में स्नातकोत्तर), महाराष्ट्र आरोग्य विज्ञान विद्यापीठ, नाशिक से संबंधित शिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता है | विभाग द्वारा वर्ष 2015-16 से महाराष्ट्र आरोग्य विज्ञान विद्यापीठ, नाशिक से संबंधित एक वर्षीय फेलोशिप पुनर्वास व्यावसायिक चिकित्सा (रिहैबिलिटेशन ऑक्युपेशनल थेरपी) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है | विभाग द्वारा मूल्यांकन की मानक वस्तुनिष्ठ प्रणाली का व्यापक प्रयोग किया जाता है |