नर्सिंग विभाग
परिचारिकाएँ-वार्ड, शल्यागार, बहिरंग रोगी विभाग एवं लघु शल्यागार में अपने कर्तव्यों का निष्पादन करती हैं |
विभागीय स्टाफ में निम्नलिखित शामिल हैं
- सहायक नर्सिंग अधीक्षक - 1
- सिस्टर ट्यूटर (परिचारिका अनुशिक्षक) - 1
- परिचारिका प्रभारी - 3
- स्टाफ परिचारिकाएँ - 11
पुनर्वास टीम के रूप में वे इस प्रकार शामिल है
- मल-मूत्र पर नियंत्रण न रख पाने वाले रोगियों को आंत एवं मूत्राशय का प्रशिक्षण |
- डैक्यूबिट्स अल्सर की रोकथाम |
- व्यायाम एवं ‘दैनिक जीवन की गतिविधियों’ के प्रशिक्षण को आगे बढ़ाना |
- एक बार अस्पताल से छुट्टी मिलने पर रोगियों को पुनर्वास कार्यक्रम को जारी करने की सलाह देना |
परिचारिकाएँ विभिन्न स्थानों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न चिकित्सीय एवं शल्यक्रियात्मक शिविरों में भी भाग लेती हैं |
पुनर्वास नर्सिंग में प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव प्रक्रियाधीन है |